फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बसों में ऑनलाइन किराया लेने से कतराते, यात्रियों से होती झिकझिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक तरफ सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कर रही हैं, दूसरी तरफ परिवहन निगम इसमें सहयोग नहीं कर रहा। रोडवेज बसों में परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने से कतरा रहे हैं। झंझट होने का हवाला देकर सवारियों पर नकद रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों से बहस भी हो रही है, जबकि निगम ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से रोजाना बाहरी और लोकल रूट पर 111 बसों का संचालन होता है, जिसमें 84 बसें निगम की हैं और 27 बसें अनुबंधित हैं। बसों में कई यात्री ऑनलाइन भुगतान पर जोर देते हैं। बस में मौजूद परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान न लेकर यात्रियों से नकद रुपये देने का दबाव बनाते हैं।
उनके बार कई बाद पर्याप्त नकद राशि नहीं होती है। इससे अक्सर परिचालक और यात्रियों बीच कहासुनी होती है। यात्री दूसरे यात्री के मोबाइल पर रुपये ट्रांसफर कर उससे नकद रुपये लेते हैं। इसके बाद टिकट बनाया जाता है। वहीं परिचालकों का कहना है कि नेटवर्क की दिक्कत के कारण ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत होती है। इसी वजह से यात्रियों से नकद पैसे मांगे जाते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताई परेशानी
फोटो-09-आशीष द्विवेदी
असनी के यात्री आशीष द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट न होने से अक्सर समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार फुटकर रुपये नहीं होते हैं और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए परिचालक मना करते हैं। जबकि डिपो में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू है।
फोटो-09-शुभम कुमार
गोपालपुर निवासी यात्री शुभम कुमार ने बताया कि डिजिटल पेमेंट शुरू हो जाने से अब नकद रुपये बहुत कम ले कर चलते हैं। लेकिन रोडवेज में ऑनलाइन भुगतान न होने से अक्सर परिचालकों से कहासुनी होती है।

कोट्स
बसों में टिकट का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू है। अभी तक ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा मामला आता है तो इसकी जांच की जाएगी।-अनिल कुमार, आरएम, कानपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें