खागा। प्रयागराज से मथुरा के लिए बुक की गई कार लेकर यात्री लेकर भाग गया। यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास देर रात हुई। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राजेंद्र जायसवाल किराये पर कार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे एक यात्री ने उनकी कार मथुरा के लिए बुक की। यात्री ने 1800 रुपये किराया यूपीआई से भुगतान किया।
रात करीब एक बजे चालक लघुशंका के लिए कार से उतरा। इसी दौरान बगल की सीट पर बैठा यात्री कार लेकर भाग गया। चालक ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांचीं जा रही है। यूपीआई भुगतान से यात्री की पहचान रॉबिन शर्मा के रूप में हुई है।