फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के गांव इब्राहिमपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय गोपालगंज की ओर से किया गया। जिसमें पशुओं को बीमारी से बचाने व कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य जानकारियां पशु पालकों को दी गईं।
विज्ञापन

शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि गोकुल ग्राम योजना के तहत नस्ल सुधार के लिए निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराएं। पशुओं का समय से टीकाकरण कराना चाहिए। बीमार पशु को सही समय पर अस्पताल लाकर निशुल्क इलाज कराया जाए।
उन्होंने सरकार की कामकारी योजना के तहत पशु क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 357 पशुओं का परीक्षण हुआ। यहां पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष शर्माष सुष्मिता यादव, जयशंकर, राजबहादुर सिंह, दिनेश सिंह, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें