फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: विकास के लिए खुद ही तुड़वा दिया मस्जिद का हिस्सा

विज्ञापन
फतेहपुर में आबूनगर पुलिस चौकी के बगल में मस्जिद का हिस्सा मौलाना ने खुद ही तुड़वा दिया। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर शहर में अतिक्रमण अभियान पार्ट-2 जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। लेकिन शहर के विकास में आबूनगर मस्जिद के इमाम मौलाना सादाब ने जो कदम उठाया वह लोगों के लिए नजीर बन गया। विकास के कामों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहा मस्जिद का एक हिस्सा खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया। शनिवार से इस काम को उन्होंने शुरू भी करा दिया। इमाम का सहयोग देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें मस्जिद के पिछले हिस्से में निर्माण कराने की इजाजत देे गई है।
विज्ञापन

मौलाना सादाब ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से मस्जिद का एक हिस्सा तुड़वाना शुरू करा दिया है। ताकि विकास कार्यों के लिए जगह छोड़ी जा सके। पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने इमाम के इस कदम की सराहना की है।
70 लाख की लागत से बनाई जा रही डिवाइडर युक्त वीआईपी रोड के निर्माण में अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
इसके साथ ही जीटी रोड में निर्माणाधीन नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण का काम भी शुरू किया जाना है। ऐसे में इन दोनों के रास्ते में आने वाली आवासीय, व्यवसायिक और धार्मिक इमारतों के हिस्से को हटाया जाना है। इसकी पहल मस्जिद ने अपनी ओर से करके मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा ने बताया कि शहर की वीआईपी रोड के निर्माण का मानक तय कर दिया गया है। तांबेश्वर चौराहे से सर्किट हाउस तक 11-11 मीटर और तांबेश्वर चौराहे से बुलेट एजेंसी तक दोनों ओर की सड़क 9-9 मीटर की जानी है। इस मानक में जो भी इमारतें आएंगी अभियान चलाकर उन्हें तोड़ा जाएगा।
इसी क्रम में जीटी रोड में निर्माणाधीन नगर पालिका की नाली का भी काम शुरू कराया जाएगा, इस रास्ते में लोक निर्माण के मानक के आधार पर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। मोटे महादेवन मंदिर के सामने का नाला निर्माण भी शुरू कराए जाने की तैयारी है। इसके रास्ते में आने वाला अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें