फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोवा फिल्म महोत्सव में जिले के पंकज देवा सम्मानित

Thu, 30 Nov 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हाल ही में गोवा में आयोजित 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। नौ दिवसीय समारोह का आयोजन बंबोलियम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में हुआ। समारोह में जनपद के खागा तहसील क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी निवासी पंकज देवा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर चर्चा में आए। जीवन के उद्देश्य पर आधारित फिल्म ला-मेर में पंकज के बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




पंकज देवा खागा तहसील के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी हैं। अरिजीत पॉल निर्देशित फिल्म ला-मेर में पंकज ने मुख्य किरदार निभाया है, जिसका नाम जकार्ता है। सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में पंकज देवा की फिल्म को तीसरी सबसे बेहतरीन फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया। आयोजन में आए जाने-माने निर्देशकों ने पंकज की प्रतिभा को सराहा। 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो के तहत पंकज देवा को भावी फिल्म निर्माण गतिविधियों के लिए क्रिएटिव माइंड्स में से एक चुना गया। बताया गया कि जल्द ही पंकज देवा का अभिनय अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें