फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडु नदी पर बने बंधे को देखने पहुंचे पूर्व सीएम के ओएसडी

Mon, 02 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पांडु नदी के बनाए बंधे का निरीक्षण करते ओएसडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदकी। मलवां विकास खंड के गांव बिंदकी फार्म के पास पांडु नदी की बदली धारा को लाखों रुपये खर्च कर मुख्य धारा में जोड़ने का काम पूरा हो गया। इससे दर्जनों गांव के बशिंदों को राहत मिली है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ओएसडी आरए मित्तल बसपाइयों के साथ बंधा व धारा देखने पहुंचे। ओएसडी ने इस मौके पर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


दो माह पहले मार्च में बिंदकी फार्म के पास कटान से पांडु नदी की धारा में परिवर्तन हो गया था। इससे दर्जनाें गांव के बाशिंदों में हाहाकार मच गया था। ओएसडी आरए मित्तल ने लाखों रुपये खर्च कर बिंदकी फार्म के पास बंधा का निर्माण कराकर पांडु नदी को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। इससे बिंदकी फार्म, बेनीखेड़ा, दरियापुर, नयाखेड़ा, मल्हूखेड़ा, मदारपुर, थानपुर सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांव के लोगों को राहत पहुंची है।

रविवार को अपने पैतृक गांव आने की जानकारी होते ही काफी संख्या मेें ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने मित्तल का आबार जताया। ओएसडी ने कहा कि उन्हाेंने पिता चंद्रिका प्रसाद की स्मृति में काम कराया है। इस दौरान  बसपा के जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, विधायक सुखदेव वर्मा, कोआर्डिनेटर अशोक गौतम, गोविंद प्रजापति, टुल्लली पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास त्रिवेदी, नंदूपाल, ज्ञानेंद्र सचान, सुशील चंदेल, अच्छेलाल निषाद, रामनरेश वर्मा, राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, राकेश तिवारी उर्फ काने, मुल्कू तिवारी, योगेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें