फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार : 162 ग्राम प्रधान विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मतगणना के पहले दिन रात दस बजे तक जिले के 13 विकास खंडों में 162 ग्राम प्रधानों ने जीत दर्ज की। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 81 विजयी रहे। पहला दिन हौचपौच से भरा रहा। मतगणना शुरू होने के बाद जैसे-जैसे के रुझान आते जा रहे थे, प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

ज्यादातर जगहों पर आरओ और प्रत्याशी एवं समर्थकों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। सभी को उनके रिटर्निंग आफीसर ने विजेता का प्रमाण पत्र दिया। जिला पंचायत के समस्त वार्डो में मतगणना चलती रही। आज भी पूरे दिन मतगणना चलेगी।
धाता। ब्लॉक की भूला ग्राम पंचायत में दो प्रत्याशियों को एक बराबर वोट मिल जाने से परिणाम अटक गया। जिस पर आरओ ने लॉटरी के जरिए परिणाम निकाला। भूला ग्राम पंचायत में पुष्पा और गीता देवी को एक बराबर 275-275 वोट मिले। जिससे परिणाम फंस गया। प्रकरण रिटर्निंग आफीसर राम सिंह तक पहुंचा। उन्होंने आयोग के नियमों के मुताबिक बराबर मत होने पर दोनों के नाम की पर्ची डालकर लॉटरी खोली। दोनों के नाम की पर्चियां एक बाक्स में डालकर मिला दी गयी। इसके बाद एक पर्ची निकाली गयी। जिसमें गीता देवी का नाम निकला। रिटर्निंग आफीसर ने गीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जबकि पुष्पा देवी बराबर मत पाकर भी चुनाव हार गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें