मलवां। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत तेलियानी अरविंद पटेल को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता क्रॉप कटिंग सर्वे का विरोध कर रहे थे।
पंचायत सहायकों ने सौंपे ज्ञापन में कहा, क्रॉप कटिंग सर्वे के लिए उन्हें प्रशिक्षित नहीं किया गया है। जनहानि होने पर हमारे परिवार को 10 लाख रुपये और नौकरी दी जाए। उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाला मोबाइल एडवांस टेक्नोलॉजी का होना चाहिए, ताकि काम करने में आसानी हो। पंचायत सहायक एकल पद है, जिससे ग्राम पंचायत के काम भी प्रभावित हो सकते हैं।
पंचायत सहायकों की ओर से किए गए क्रॉप कटिंग सर्वे का पूरा श्रेय पंचायत सहायकों को दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में सत्यम पटेल, आशीष रंजन, ऋतिका पटेल, प्रतीक्षा सिंह, रुबीना बानो, संदीप कुमार व हिमांशु शर्मा रहे।