फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पानी भरने के बाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। हसवा कस्बे के खेलदार मोहल्ले में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में लाठी डंडा और धारदार हथियार चले। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ले का जगमोहन हैंडपंप से पानी भर रहा था। तभी पड़ोसी से विवाद हो गया।। पड़ोसी ने परिजनों के साथ जगमोहन को पीट दिया। जगमोहन के भाई शिवमोहन, मनमोहन, रामसखी, विमला, मिथलेश, शकुंतला देवी बचाने पहुंचे, तभी हमलावरों ने उन पर लाठी डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया। सगे भाइयों समेत उक्त छह लोग जख्मी हो गए। घायल जगमोहन ने हसवा चौकी में तहरीर दी। नंदलाल सिंह ने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें