फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वरासत दर्ज करने में राजस्व निरीक्षक समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी तरीके से वरासत में गलत वारिसान का नाम दर्ज करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे टांडा निवासी चंद्रपाल सिंह का आरोप है क्षेत्र के लेखपाल भोला प्रसाद, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र और गांव के ज्योतिभान ने जमीन हड़पने की नीयत से धोखाधड़ी, कूटरचना करके उसकी वरासत में गलत वारिस राजकुमारी का नाम शामिल किया है।
जिसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसपी से शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें