फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत बैनामा करवाने के बाद 10 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थानाक्षेत्र में किसान की बेशकीमती जमीन का सौदा करने के बाद कुछ युवकों पर 10 लाख की रकम हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला हुसैनंगज थाना क्षेत्र के रहिमापुर मजरे पिलखिनी गांव निवासी रमेश लोधी पुत्र गजराज लोधी का है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बहन सुशीला देवी पत्नी लाल बहादुर निवासी खलीफापुर के यहां कई वर्षों से रहकर खेती किसानी करता है। उसकी बेशकीमती खेत रहिमापुर गांव में हैं। वह जमीन को बेचना चाहता था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर निवासी युवक से खेत बिक्री कराने की बात हुई। उसे विश्वास में लेकर 27 जुलाई को लगभग सवा छह बीघा जमीन का 12 लाख रुपये में सौदा कराया। उसने गोल्हरी गांव के एक युवक के नाम बैनामा करा दिया। आरोप है कि जालसाज ने उसे झांसे में लेकर उसके बैंक खाते में रकम डलवाने की बात कही, लेकिन अभी तक जमीन बिक्री की रकम उसे नहीं मिली। युवक के घर गया तो वह गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। अब रुपये न देने की बात कही। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें