खागा। पत्नी व बेटी को लेकर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नौबस्ता बाईपास के पास डायवर्जन के नजदीक हुआ। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कौशांबी जिले के सैनी कस्बा निवासी दीपक गुप्ता (32) पुत्र स्व दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी रेखा (30) व बेटी उन्नति (5) के साथ अपनी ससुराल संवत गए हुए थे। दीपक दवा का कारोबार करते थे। उनके बड़े भाई श्री प्रकाश लखनऊ में एक चैनल में पत्रकार है। दीपक शाम को सैनी लौट रहे थे। जैसे ही वह नौबस्ता बाईपास के पास पहुुुंचे तो डायवर्जन के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक सड़क पर दाहिने ओर गिरे तो ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीपक को सबसे पहले अस्पताल भेजा। जहाँ उन्हें मृत बताया गया। दीपक ने हेलमेट लगा रखा था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।