फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी, गार्डों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंद पाइप फैक्टरी के ऑफिस का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। फैक्टरी मालिक ने सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पर आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाइप फैक्टरी के मालिक नवीन अग्रवाल ने बताया लॉकडाउन से फैक्ट्री बंद पड़ी है। सामान की सुरक्षा के लिए दो गार्ड ड्यूटी पर रहते है। एक गार्ड ने बुधवार शाम ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी होने की खबर दी। वह गुरुवार को फैक्टरी पहुंचे। ऑफिस में रखा एलसीडी, कंप्यूटर, प्रिंटर, हैमर समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। बिना गार्ड के मिलीभगत के चोरी संभव नहीं है। पुलिस को तहरीर में पहुर और कैथनखेड़ा के गार्ड और पहुर के ही रहने वाले सुपरवाइजर को आरोपी बनाया है। एक गार्ड ने बताया कि उनकी ड्यूटी फैक्ट्री परिसर में रहती है। ऑफिस पीछे के हिस्से में है। वहां आने-जाने का कोई मकसद नहीं रहता है। उनकी दो माह से तनख्वाह भी मालिक ने नहीं दी है। मालिक फैक्टरी से अक्सर कुछ न कुछ सामान भी लेकर जाते थे। उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
औंग में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर प्राथमिक विद्यालय का बुधवार रात ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापिका अंजू मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने पर चोरी का पता लगा। ताला तोड़कर चोर एमडीएम का सामान, पंखे, ऑफिस से रुपये चुरा ले गए हैं। एसओ बीबी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें