फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में दो पक्षों में पथराव, चटकी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा सातआना मोहल्ले बुधवार को नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव से अफरा तफरी मच गई। घटना में तीन लोग घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक पक्ष का नसीब अली घर के सामने गंदगी बहाने की बात कहकर गालीगलौज कर रहा था। पड़ोसी अकरम, असलम ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया। इस दौरान कुछ लोगों ने छत से पथराव कर दिया। एक पक्ष से नसीब अली उसके बड़े भाई भोलू अली का सिर फटा। नसीर की ओर से शहबान ,फैजान व अकरम, मोईन, भोंदू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से अकरम का सिर फटा, मोईन को हल्की चोट आई है। अकरम ने दूसरे पक्ष से नसीब अली, भोलू, अजमेरी, शमीम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें