फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपये से बने इंटरलॉकिंग खड़ंजा, तीन दिन में धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। कस्बे के पूर्वी खटिकाना वार्ड नंबर एक में 20 लाख रुपये खर्च कर इंटरलॉकिंग खड़ंजा बिछाया जा रहा है। जरा सी बारिश में ही खड़ंजा धंसना शुरू हो गया। बरसात का पानी इंटरलॉकिंग में मार्ग में भरा हुआ है और नाली भी कई जगह से टूट गई है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में काली मंदिर से खागा मार्ग तक इंटरलॉकिंग निर्माण शुरू है। इस रास्ते में हमेशा कीचड़ भरा रहता था। इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण से लोगों में खुशी थी कि अब कीचड़ से राहत मिल जाएगी, लेकिन निर्माण के तीसरे दिन ही खड़ंजा में लगाई गई ईंटें धंसने लगी हैं। लोग ठेकेदार और नगर पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया मौके पर जाकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देखा जाएगा। अनियमितता मिलने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें