फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से होंगे ब्लाक क्षेत्र में विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां ब्लाक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आठ करोड़ की विकास योजनाओं के प्रस्ताव पारित किए गए। गुरुवार को ब्लाक प्रमुख तेजबहादुर निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विकास प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राज्य वित्त, जिला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बाल विकास, पेयजल, राजकीय नलकूपों की क्रियाशीलता, पेंशन योजना, शादी अनुदान, पशुओं के टीकाकरण आदि प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्व सम्मति से आठ करोड़ की लागत के विकास प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक का संचालल बीडीओ प्रतिमा वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह(पिंटू), जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह गौतम, बीईओ मलवां अनीता शाह, अभयपुर और जाफराबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें