फतेहपुर। लॉकडाउन के मद्देनजर फीस माफी का फैसला लेने वाली शिक्षण संस्थाओं का उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को सम्मान किया। व्यापार मंडल ने शिक्षण संस्था की सराहना की। कहा कि इस तरह की पहल अन्य स्कूलों को भी करनी चाहिए।
उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई में सम्मान समारोह हुआ। द ओक पब्लिक स्कूल व बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी व प्रबंधक रोहित सोलंकी को पुष्पाहार भेंट किया गया। व्यापारी नेता ने कहा कि कोरोना के चलते घर खर्च चलाना मुहाल हो गया है। ऐसी स्थिति में स्कूलों का यह फैसला अभिभावक हित का है। प्रबंधक रोहित सोलंकी ने बताया कि विद्यालय में तीन सौ छात्र-छात्राएं हैं। इनकी तीन महीने की फीस 10 लाख रुपये होती है। इस मौके पर गुरप्रीत कौर, साधना तिवारी, दिव्या तिवारी, निदा खान, प्रियांशी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
फोटो-6-तकियातले बैठक करते व्यापारी।
तीन महीने की फीस माफ करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने लाकडाउन के दौरान की शिक्षण शुल्क माफ करने की मांग उठाई है। गुरुवार को शहर के तकियातले हुई व्यापारियों की बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि लाकडाउन के दौरान तीन महीने सभी व्यवसाय पूरी तरह से बंद थे। समाज हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को तीन महीने की फीस माफ कर देना चाहिए। इस मौके पर करिश्मा सिंह, रोहिताश सोलंकी सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।
चालू सत्र की फीस माफ किया
बकेवर। मलवां ब्लाक के शाहजहापुर गांव के आरएस मेमोरियल ज्योति पुंज पब्लिक स्कूल ने स्कूल के छात्र-छात्राओं का चालू सत्र की पूरी फीस माफ कर दी है। विद्यालय प्रबंधक निश्चल उत्तम ने कहा की विद्यालय परिवार की भांति कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान,मजदूरों के बच्चों का शुल्क भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है ऐसे में हम उन पर बोझ नहीं डालना चाहते। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील उत्तम ने प्रबंधक के फैसले का स्वागत किया। संवाद