फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा सर्किल के चार थानो में बढेंगी सात चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में दस्यु गिरोह के दबदबे के समय दशकों पहले खागा सर्किल के थानों में बनाई गईं दो चौकियां खत्म होंगी। सात नई चौकियां अस्तित्व में आएंगी। सीओ खागा की पहल पर प्रस्ताव को शासन की अनुमति के बाद जिला प्रशासन ने इनके लिए जमीन मुहैया करा दी है। इन चौकियों का स्थानीय लोगों की मदद से निर्माण होगा।
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित रहीं किशनपुर थानाक्षेत्र की मड़ौली और नरौली चौकी को खत्म कर दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए खखरेरू थानाक्षेत्र के आलमपुर गेरिया, संडवा, किशनपुर थानाक्षेत्र में पहाड़पुर, गढ़ा, सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र में अफोई, बैगांव और खागा कोतवाली क्षेत्र में मझिलगांव चौकी शुरू होगी। मझिलगांव चौकी पहले भी रही है। हाईवे के सिक्सलेन निर्माण से चौकी मझिलगांव के कुंडेश्वर धाम मार्ग में स्थापित होगी।
क्राइम पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने चौकियों की स्थापना को लेकर पुलिस महकमा लंबे अरसे से होमवर्क कर रहा था। पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने इनके लिए जमीन मुहैया करा दी है। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र की नौबस्ता के बैगांव चौकी में शिवनाथ सिंह, अफोई चौकी में रामपाल, संडवा में रामाश्रय प्रसाद दरोगा की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

- पुलिस चौकियों की स्थापना से कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। सातों पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है।
- संजीव सिंह, जिलाधिकारी
- एक चौकी अपने क्षेत्र के औसत दस से बारह गांवों को कवर करेगी। इससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर उप निरीक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

- अंशुमान मिश्र, सीओ खागा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें