फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मौसमी बीमारियों का हमला, दो मौसेरे भाइयों की मौत

Tue, 30 Jun 2020 09:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना के बाद अब मौसमी बीमारियों का हमला भी तेज हो गया है। बदलते मौसम में उल्टी-दस्त और वायरल ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। असोथर क्षेत्र में रविवार रात उल्टी-दस्त से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई थे। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की गुड्डी देवी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी खेसहन में ब्याही है। पति की मौत के बाद मायके में रहने लगी है। छोटी बेटी चित्रलेखा गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में ब्याही है। वह पंद्रह दिन पहले मायके आई थी।

रविवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। रात दो बजे के करीब सावित्री के नौ साल के बेटे ललित और चित्रलेखा के सात साल के बेटे आकाश को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। रात होने से परिवार के लोग सुबह का इंतजार करने के बाद इन दोनों को इलाज को पास के एक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर परिजन आकाश को गाजीपुर में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जबकि ललित को झब्बापुर गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया। दोनों बच्चों ने कुछ देर के अंतराल में दम तोड़ दिया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. उपेंद्र ने बताया कि दोनों को अस्पताल तो नहीं लाया गया था, लेकिन आशा कार्यकर्ता से मौत की जानकारी हुई है।

मामले की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। स्थानीय चिकित्साधीक्षक से संपर्क कर मामले की जानकारी कराने के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार तक रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद ही मौत के कारण पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें