फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष समेत 60 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष समेत 60 अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

क्रासर
-27 जून को कलक्ट्रेट में किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के खिलाफ प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष समेत 50-60 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने 27 जून को डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में डीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के लिए सपाइयों ने पहले से अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा धरने के समय सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इसे लेकर पुलिस ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और वैश्विक महामारी को बढ़ावा देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव का कहना है कि सरकार के इशारे पर सपाइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है। लोकतंत्र में अपनी बात कहना कोई अपराध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें