फोटो संख्या एवं परिचय
1- फाइल फोटो मनमोहन उर्फ मुनमुन
2- रोते बिलखते गमगीन परिजन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में आई चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर (फतेहपुर)। दो बाइकों की भिड़ंत में शनिवार रात को एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
असोथर थाना क्षेत्र के गांव सातों धर्मपुर के समतपुर निवासी रामधनी सिंह चौहान का बेटा मनमोहन उर्फ मुनमुन(22) किसी काम से असोथर गया था। घर लौटते समय टीकर के पास बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। सिर में गंभीर चोट लगी थी। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में उसकी सांसे थम गई। परिवार में मां किशन दैवी, बहन गुड़िया देवी और दो छोटे भाई गुड्डू, प्रेम हैं। परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पिता के साथ मनमोहन बिहार में ईंट भट्ठा मजदूरी करते थे। पांच दिन पहले बिहार से आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हुआ है। उसे पुलिस ने पकड़ा है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि बाइक चालक मनमोहन हेलमेट नहीं लगाए था।
----------
नवजात को कूड़े में फेंका
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा के हिसामपुर गांव किनारे कुंए से शनिवार रात को नवजात शिशु मिला। कुंआ कूड़े से पटा है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई रंजीत प्रसाद मौके पर पहुंचे। नवजात शिशु बेटी है। उसे पुलिस ने सुरक्षित कराने के बाद एंबुलेंस से हथगाम सीएचसी भेजा। एसआई ने बताया कि नवजात के बारे में जांच की जा रही है।