फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में खेल की गतिविधियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मंगलवार को वेबिनार (इंटरनेट के माध्यम से सेमिनार) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण व कस्बाई स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मौजूदा समय कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जानकारियां साझा की गईं।
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता और प्रदेश अध्यक्ष विराज सागर दास के आह्वान पर उत्तर प्रदेश व जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया। ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि फतेहपुर में कई वर्षों से खेल उत्थान के उत्कृष्ट कार्यक्रम कराए जाते हैं। इससे जिले के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष विकास त्रिवेदी, महासचिव लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा और ग्रेपलिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह चौहान की ओर से सराहनीय कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में विशिष्ट अतिथि विधायक करण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, स्पोर्ट्स प्लेयर्स संघ के बृजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, कुलदीप सिंह भदौरिया, रमन द्विवेदी, विनय बाजपेयी, श्रवण गुप्ता, मुकेश कुमार, मनोज मिश्र, प्रशांत अवस्थी, लखन सिंह, महेश सिंह, सुनीता बी जॉन, पवन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुनील चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता, सुषमा सिंह, संस्कार सिंह, आशुतोष शुक्ल, तौहीद खान, आनंद पांडे, संतोष राणा, मुन्नालाल साहू, अश्वनी शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें