फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी के कई कर्मी नदारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय को बड़े पैमाने पर चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले सात चिकित्सकों, दो फार्मासिस्ट और दस संविदा कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही सभी फील्ड वर्करों को खजुहा पीएचसी से संबद्घ कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक सीएमओ सीएचसी पहुंच गए। उपस्थिति रजिस्टर में कई चिकित्सक, स्थायी कर्मचारी और संविदा कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। सीएमओ को अस्पताल में सिर्फ डॉ. निवेश और डॉ. पंकज अवस्थी ही ड्यूटी करते मिले। शेष डॉ. सुनील चौरसिया, डॉ. अभय सिंह, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. सत्यव्रत सचान, डॉ. टीबी सिंह और डॉ. जय सिंह अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में फार्मासिस्ट बच्छराज और नरेंद्र दुबे भी अनुपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त दस संविदा कर्मचारी भी गैरहाजिर रहे। सीएमओ ने सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि बिंदकी सीएचसी में संबद्ध रहे क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को खजुहा पीएचसी से संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें