अमर उजाला इंपैक्ट
फोटो 7- गंगानगर पीएसी रोड की पाइपलाइन ठीक करते कर्मचारी
फोटो 8- 10 जून को छपी अमर उजाला की खबर की पीडीएफ फाइल
दस दिन में ठीक हो सका पाइपलाइन का लीकेज
- गंगानगरवासियों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पीएसी रोड पर फटी गंगानगर की पाइप लाइन ठीक करने में नगर पालिका को दस दिन लग गए। इस दौरान तीन बार पालिका ने जुगाड़ से पाइप लाइन की मरम्मत की। हर बार असफल होने पर कानपुर से नया पाइप लाकर जोड़ा गया। तब जलापूर्ति बहाल हुई।
पीएसी रोड पर बिछी 14 इंची पाइप लाइन दस दिन पहले फट गई थी। हजारों लीटर पानी रोज नाले में बह रहा था। पानी की बर्बादी के साथ गंगानगर में पेयजल संकट पर अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इस दौरान पालिका ने तीन बार रबड़ बांधकर पानी रोकने की असफल कोशिश की। शुक्रवार को कानपुर से नया पाइप मंगाकर जोड़ा गया। इसके पाइप से पानी बहना बंद हुआ। अवर अभियंता जलकल विजय कुमार ने बताया पाइप जोड़कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।