फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवादों के निस्तारण के लिए थानेवार लगेगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विगत तीन माह से बंद पड़े सरकारी कामकाज को वापस से गति पकड़ाने की कसरत शुरू हो गई है। सदर तहसील प्रशासन ने एक-एक गांव के भूमि विवादों पर होमवर्क होना शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर प्रमोद झा ने थानेवार भूमि विवादों का निस्तारण करने की नायाब पहल की है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रमोद झा ने बताया कि लाकडाउन की वजह से पिछले तकरीबन तीन माह से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भूमि विवादों की सुनवाई और निस्तारण बंद रहा है। लिहाजा ऐसे भूमि विवाद जिनमें कानून व्यवस्था का खतरा उतपन्न होने की संभावना हो उनका प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण किये जाने की तैयारी है। इसके लिए तहसीलदार विदुषी सिंह, नाएब तहसीलदार विकास पांडेय और डॉ. संतराज सहित समस्त राजस्व निरीक्षकों को ऐसे प्रकरण चिन्हित करने और सामाजिक दूरी का खयाल रखते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के साथ पुलिस के अधिकारी भी इस पहल में शामिल होंगे। निस्तारण के लिए सप्ताह के एक दिन में एक थानाक्षेत्र को चिन्हित किया गया है। जिस दिन जिस थाने का क्रम होगा उस दिन उस क्षेत्र के मामले निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह से तय हुआ रोस्टर
रविवार - हुसैनगंज
सोमवार - मलवां
मंगलवार - गाजीपुर
बुधवार - ललौली
गुरुवार - असोथर
शुक्रवार - थरियांव
शनिवार - हुसैनगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें