थरियांव( फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के बलई पुर मजरे औरेई गांव में जमीनी विवाद में अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औरेई निवासी जगन्नाथ कोरी (55) का जमीन का विवाद पड़ोस के ही होरीलाल पुत्र बदलू से चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आज जमीन में लकड़ी रखने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमें जगन्नाथ को मारकर बेदम कर कर दिया।परिजनों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। बेटे शत्रुघ्न की तहरीर पर होरीलाल व उसके बेटों अशोक व कमलेश पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जगन्नाथ की पत्नी राजरानी व दूसरा बेटा सोहन व बेटियां तारावती,लीला देवी,रामपति,श्यामपति का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना रहा कि दोनों पक्षों में जमीन में लकड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ था।जिसमें जगन्नाथ की मौत हो गई है।मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।