फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसवा, विजयीपुर के कस्तूरबा विद्यालय उच्चीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उच्चीकृत हो गए हैं। यह विद्यालय हसवा और विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र में संचालित हैं। जिले के अमौली, देवमयी, खजुहा को छोडकर अन्य सभी दस ब्लाक क्षेत्रों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा आठ तक गरीब 100 बालिकाओं के रहने,
विज्ञापन

खाने और पढने की व्यवस्था है। इसके बाद यह छात्राएं पढाई बंद कर घर चली जाती हैं। इन छात्राओं की आगे पढाई जारी रखने के लिए शासन हसवा ब्लाक के थरियांव स्थित और विजयीपुर ब्लाक के अधारपुर कस्तरबा में हास्टल का विस्तार दो साल पहले पूरा करा लिया गया था। इन दोनों विद्यालय के उच्चीकृत करने की प्रक्रिया प्रस्तावित थी। इन दोनों विद्यालयों को हाईस्कूल तक कक्षाएं चलाने के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी बालिका शिक्षा जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उच्चीकृत हो गए हैं। इनमें बालिकाओं को हाईस्कूल तक की पढाई के साथ रहने खाने की मुफ्त व्यवस्था होगी। जुलाई कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें