फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग की वेबसाइट का सर्वर बीस दिन से धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शासन स्तर से कामगारों की स्किल मैपिंग (कार्य क्षमता का मूल्यांकन) कर काम देने की योजना तैयार की जा रही है। उधर, पंचायत राज विभाग की वेबसाइट का सर्वर तकरीबन बीस दिन से काम नहीं कर रहा। इससे ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं लटक गई हैं। राज्य वित्त और चौदहवें वित्त के कामों को मंजूरी नही मिल पा रही है।
विज्ञापन

रोजगार को बढ़ावा देने और प्रवासी मजदूरों को उनके गांव में ही काम देने के लिए सारी व्यवस्था का फोकस इन दिनों ग्राम पंचायतों पर ही है। पंचायतों में मनरेगा के सिवा और कोई काम नही हो पा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में राज वित और चौदहवें वित से होने वाले कामों को पिछले बीस दिन से प्रशासनिक स्वीकृति ही नही मिल पा रही है। किसी भी पंचायत को काम शुरू कराने से पहले उसकी प्रशासनिक और उसके बाद वितीय स्वीकृति लेनी होती है।
मगर विभागीय वेबसाइट का सर्वर धड़ाम होने से पंचायतो की फाइलें डंप पड़ी हैं। जिससे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव दोनों परेशान हैं। आलम ये है कि शुरुआती दिनों में जिन पंचायतों की फीडिंग हो गई उनके तो काम चल रहे हैं, लेकिन बाकी लगभग 540 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के सिवा सारे काम ठप पड़े हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष
विज्ञापन

नदीमुद्दीन पप्पू ने बताया कि फीडिंग न होने से नई कार्ययोजनाएं तो फंसी ही हैं साथ ही पुराने कामों का भी भुगतान होना अभी भी बाकी है। वहीं इस मसले पर जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आंनद सरोज ने बताया कि वेबसाइट के सॉफ्टवेयर में तकनीकी तब्दीली किये जाने से पूरे प्रदेश का सर्वर खराब है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। सर्वर शुरू होते ही दिनरात एक करके तेजी से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें