फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान एक डिग्री और बढ़ा, लू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मौसम का कहर तेज हो गया है। सोमवार को दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44 पर पहुंच गया। इससे पूरे दिन लोग बेचैन रहे। रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29 पर पहुंचा है, इससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से गर्मी तेजी से बढ़ी है। दिन में ऊपरी मंजिल पर रहने वालों की हालत खराब हो गई है। सूरज की तपिश के चलते उनके पंखे व कूलर बेअसर हो गए हैं। ऐसी ही हालत उन भवनों में रहने वालों की भी हैं, जिनके आसपास सटा कोई दूसरा घर नहीं है। पेड़ के नीचे लोगों को छांव तो मिल जा रही लेकिन तपिश ऐसी है कि पसीना पोछते-पोछते लोग परेशान हैं। सड़क पर लू के चलते दोपहर बारह बजे से चार बजे तक निकलना मुश्किल भरा है। जो निकल रहे हैं वह शरीर को पूरी तरह ढंक कर निकल रहे हैं। हालात यह है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही उन्हें लू के प्रकोप से बीमार कर देगी। निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त के मरीज पहुंचने लगे हैं।
दूसरी ओर कृषि मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला का कहना है कि इस समय उत्तर भारत मे प्रचंड गर्मी है। असर फतेहपुर जनपद में भी है। अभी 27 व 28 मई तक तापमान का पारा बढ़ने के साथ गर्म लू जारी रहेगी। फिर 28 से 31 मई के मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन उसके बाद तापमान फिर बढ़ने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति मे किसानों को सलाह दी जाती है की खड़ी फसल में नमी बनाए रखें। खासकर सब्जी वाली फसलों में और 28 मई के बाद फसलों में सिंचाई रोक दें। जब तक मौसम खराब रहे उसके बाद जरूरत के हिसाब से सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें