फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की जगह ड्राइवर पर पलट दी मौरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कुछ दिन पहले मझगवां मौरंग घाट ट्रैक्टर लेकर गए गए व्यक्ति पर जेसीबी ड्राइवर ने मौरंग पलट दी। आरोप है कि नशे में जेसीबी चला रहे ड्राइवर ने यह हरकत की। मौरंग में दबने से ट्रैक्टर चालक की तबीयत बिगड़ गई। उसे किसी तरह से इलाज के लिए ले जाया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना 19 मई की है। सोमवार को घायल युवक के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के महौली का डेरा मजरे महावतपुर असहट गांव निवासी अनिल कुमार 19 मई की शाम मौरंग लेने के लिए मझगवां घाट गया था। आरोप है कि घाट पर जेसीबी से मौरंग लोडिंग करने वाला व्यक्ति नशे में धुत था। उसने जेसीबी से मौरंग उठाई और ट्राली में डालने की बजाय अनिल के ऊपर मौरंग पलट दिया। अनिल उसमें
दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मौरंग से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और अब वह प्रयागराज के एक अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। अनिल के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि घाट संचालक ने इस मामले में उसके भाई के इलाज का वादा किया था लेकिन अब वह कुछ नहीं कर रहा। प्रमोद ने मामले की तहरीर थाने में देकर घाट मालिक व जेसीबी चालक के कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि 19 मई को ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया है। प्रकरण संज्ञान में नहीं आया था। ऐसा है तो वह इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें