फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। छात्रा की हालत हैलट कानपुर में चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चौडगरा कस्बे में कोचिंग संचालक श्यामू तिवारी की कोचिंग में पढ़ने जाती थी। लॉकडाउन में कोचिंग सेंटर बंद था। छात्रा 17 मई को रेलवे लाइन किनारे के बाग में बेल के पत्ते तोड़ने गई थी। उसी समय वहां कोचिंग संचालक भी पहुंच गया। हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा जिसे ग्रामीणों ने देख लिया था। विरोध करने पर ग्रामीण भी पहुंच गए थे। ग्रामीणों को देखकर शिक्षक मौके से भाग
निकला था। इसके बाद छात्रा ने परिजनों से आपबीती बताई। छात्रा घटना के बाद से आहत रहने लगी और 19 मई की शाम केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। छात्रा हैलट में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। घटना के छठवें दिन रविवार को पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार को चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा ने आरोपी श्यामू तिवारी (निवासी हरसिंहपुर चौडगरा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने रविवार को छात्रा के बयान लिए थे। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने दुष्कर्म की बात भी स्वीकार की है। जांच के दौरान अभी और भी धाराएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें