फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से जाकर कर रहे मनरेगा में मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। दूसरे प्रदेशों से अपने गांव लौटे मजदूरों को ग्राम प्रधान ने गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में क्वारंटीन कराया था। अभी कुछ समय से क्वारंटीन सेंटर खाली पड़ा है। सभी बिना समय पूरा किए खुद चले गए। अब वह मनरेगा में मजदूरी भी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में ऐसी लापरवाही से पुलिस व प्रशासन अनजान बना है।
विज्ञापन

मलवां विकास खंड के जलाला गांव में गैर प्रांतों से आए मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया था। सेंटर से मजदूरों के गायब रहने की सूचना प्रधान व पुलिस को ग्रामीणों ने दी थी। कुछ दिन पहले प्रधान ने औचक निरीक्षण किया जिसमें एक मजदूर मौके पर नहीं था। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की खोजबीन में युवक मजदूर शराब ठेके पर नशे में धुत मिला। इसी तरह गांव के सभी क्वारंटीन किये गये मजदूर बिना समय
पूरा किए अपने घरों में चले गए। एक युवक मजदूर के पिता ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से मेरा लड़का मनरेगा में मजदूरी करने जाता है। बाद में काम खत्म कर क्वारंटीन सेंटर चला जाता है। गांव के कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बगैर समय पूरा किये ईद त्योहार में अपने घरों में चले गए हैं। बिना समय पूरा किए गांव में रहने वालों से गांव में दहशत का माहौल है। प्रधान रमेश प्रसाद ने बताया कि गांव के लोग बात नहीं मान रहे। सभी अपने-अपने घरों में चले गए, पुलिस को भी सूचित किया लेकिन कोई नहीं आया। एक लड़के के क्वारंटीन सेंटर से मनरेगा की मजदूरी करने की बात भी उन्होंने स्वीकार की। दूसरी ओर चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि मुझे इस बारे में कोई सूचना प्रधान की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें