फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मंगलवार को मूल्यांकन शुरू हो गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में लॉकडाउन का साफ असर दिखा। पहले दिन 711 में से 338 परीक्षक गैरहाजिर थे। गैरहाजिर परीक्षकों का प्रतिशत 52.46 रहा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 6796 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उधर, डीएम संजीव सिंह एसपी प्रशांत वर्मा के साथ शहर के दो मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
शहर में इंटरमीडिएट की कापियां जांचने के लिए राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र बने हैं। हाईस्कूल की कापियां जांचने के लिए मुस्लिम इंटर कालेज, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार को मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों में परीक्षक और अन्य कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षकों की संख्या कम होने के कारण केंद्रों में अफरातफरी का माहौल रहा। उपनियंत्रकों ने सभी परीक्षकों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए बैठने की व्यवस्था की। पहले दिन इंटरमीडिएट की 2765 तथा हाईस्कूल की कुल 3731 कापियां जांची गईं। पहले दिन मूल्यांकन के लिए कुल 711 परीक्षक बुलाए गए थे जिनमें 373 आए और 338 गैरहाजिर थे।
उधर, डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह को साथ लेकर मुस्लिम इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षकों के साथ अन्य सभी कर्मचारियों को मॉस्क और ग्लब्स पहनकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उप नियंत्रकों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षकों को बैठाने के निर्देश दिए।
..............................................................................
मूल्यांकन केंद्र परीक्षक उपस्थिति मूल्यांकन
जीआईसी-------157--------84----1623
जीजीआईसी-----121-------52----1142
निरंकारी--------106-------70-----223
एमआईसी------152-------85-----2667
रेलबाजार------175-------82------841
...............................................................
योग---------711------373-----6496
..............................................................