फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक चर्चित कारोबारी से गांजा लेकर जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने महिला के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानेदार एनके नागर ने बताया कानपुर के महाराजपुर थाने के अहिरवां की रहने वाली आशा शर्मा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। महिला एक बाइक सवार के साथ लिफ्ट लेकर जा रही थी। बाइक शादीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पकड़ी। पूछताछ में महिला ने बताया कल्यानपुर थाने के चौडगरा से एक किराने की दुकान से गांजा लिया था। तस्कर पुलिस की पकड़ से दूर है। चौडगरा का कारोबारी का बड़ा नेटवर्क है। उसकी तलाश में सीओ योगेंद्र मलिक और थानेदार एनके नागर की टीम ने छापेमारी की है। सीओ ने बताया कि तस्कर कानपुर और जिले में सप्लाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें