बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों के उलाहना देने पर आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने धमकी दी। गांव की आठ साल की बच्ची महुआ बीनने गई थी। उसके साथ छोटा भाई भी था। कोरारी गांव का फिरोज (20) रुपये देने का लालच देकर साथ ले गया। गांव से काफी दूरी तालाब किनारे छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर वह भाग निकला। परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद