फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से 64 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की महिला खाताधारक के खाते से साइबर अपराधियों ने 64 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला साइबर सेल को भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली निवासी राकेश पांडेय की पत्नी पद्मा बिंदकी ऐक्सिस बैंक शाखा में खाताधारक हैं। उनके मोबाइल में 21 अप्रैल को रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। पद्मा पांडेय ने बताया कि उनके खाते से 18 बार में 64029 रुपये निकाल लिए गए। उनके पास ओटीपी मैसेज भी नहीं आया था। किसी ने खाते से रुपये निकाले हैं। रुपये फर्जी तरीके से कैसे निकाले गए इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी है। किसी ने फोन पर भी खाते और एटीएम कार्ड के संबंध में कोई जानकारी नहीं मांगी थी। मामले में बुधवार को पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि बैंक खाते की डिटेल मंगवाई गई है। रुपये किस खाते में और कैसे गए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें