फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की आस संजोए आ रहा था रंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर (फतेहपुर)। अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत ने यहां सुल्तानपुर घोष थाने के ऐरायां गांव में कोहराम मचा दिया। जो भी सुना, सन्न रह गया। बाद में गांव से परिवार के लोग एंबुलेंस से शव लाने के लिए रवना हो गए। अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। बड़ा चचेरा भाई रंजीत तो अपनी बेटी की शादी के अरमान संजोए गांव आ रहा था। पांच मई को शादी तय थी।
विज्ञापन

ऐराया गांव के रंजीत पासवान (42) और चचेरे भाई दिनेश(50), दिनेश की पत्नी संतकुमारी (28) की सड़क हादसे में मौत हुई है। हादसे की खबर रंजीत के मोबाइल से रिश्तेदार अंगद के पास पहुंची। रिश्तेदार ने परिवारों को सूचना दी। रंजीत का गांव में बड़ा भाई छेदीलाल और छोटा भाई जगजीत रहते हैं। करीब दो दशक से रंजीत पेंटिंग का काम दिल्ली में करता था। उसके साथ पत्नी रामपति भी कई साल से दिल्ली में रह रही थी। उनका साल में एक दो बार ही गांव आना होता था। रंजीत का बड़ा बेटा अमित कुमार(21), बेटी ममता(19), प्रियंका(17) हैं। बेटी
ममता की पांच मई को सवंत गांव में शादी तय है। लॉकडाउन खुल नहीं रहा था। बरात के चक्कर में परिवार के साथ रंजीत पैदल ही दिल्ली से चल पड़ा था। रिश्तेदार सागर ने बताया कि रंजीत की पत्नी रामपति इस हादसे में बाल बाल बची हैं। रंजीत के चचेरे भाई दिनेश के परिवार में बड़ा भाई रामप्रकाश गांव में रहते हैं। दिनेश और
विज्ञापन

उसकी पत्नी संतकुमारी की मौत से उनके मासूम बच्चों सुमित(7) काजल(9) का हाल बेहाल हो गया। दोनों बच्चे बाबा, दादी के साथ गांव में रहते हैं। दिवाली में दिनेश घर लौटा था। दो माह पहले दिनेश की तबियत बिगड़ी थी, तभी संतकुमारी उसकी देखभाल को गई थी। वह भी पेटिंग का काम करता है। गांव में दोनों परिवारों के पास एक आध बीघा खेत हैं। गांव से अमित, रामप्रकाश, अंगद एंबुलेंस से शव लेने गए हैं। देर रात गांव में शव पहुंच सकते हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें