फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। कस्बे के गाजीपुर लोधनडेरा मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर चालक के शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ कस्बा निवासी विकास पासवान (45) ट्रैक्टर चालक था। वह खेत से खाली ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। गाजीपुर लोधनडेरा मार्ग पर रजबहा की पुलिया समतल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने खोजबीन चालू की। घटना से पत्नी श्रीमती का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। विकास के दो बेटे मनोज पासवान और अनोज पासवान हैं। बहुआ चौकी इंचार्ज उमाकांत यादव ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे पानी में डूबने से चालक की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें