फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक व खलासी पर कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर तिराहे पर सोमवार को पकड़े गए प्रवासियों को लेकर आ रहे ट्रक चालक व खलासी के खिलाफ पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यात्रियों के संक्रमण प्रभावित इलाके के होने की खबर से पुलिस प्रशासन में अफरातफरी रही। सभी को शहर में क्वारंटीन रातोंरात ललौली थानाक्षेत्र में कोर्राकनक गांव के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

राधानगर चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह की ओर से मध्य प्रदेश भोपाल के बेरसिया ललरिया निवासी मुजीब खान (ट्रक चालक) और ओसामा (खलासी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह राधानगर-जयराम नगर सड़क पर बैरियर ड्यूटी कर रहे थे। चालक ट्रक को तेज रफ्तार में बैरियर तोड़कर जयराम नगर की ओर भागा। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। आगे टीएसआई त्रिवेणी पांडेय ने ट्रक को पकड़ लिया। चेकिंग में ट्रक में 17 प्रवासी यात्री मिले। चालक और खलासी मॉस्क नहीं लगाए थे। बाकी लोगों में भी सामाजिक दूरी भी नहीं थी। यात्रियों को नासिक से लाया जा रहा था। वहां कोरानो पॉजिटिव लोग काफी मात्रा में हैं। ट्रक को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। चालक व खलासी पर आपदा प्रबंधन एक्ट, महामारी अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन, धारा 144 का उल्लंघन, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई। यह सभी प्रवासी ट्रक चालक को नासिक में मिले थे। उसमें बिहार, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर के लोग हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। वह क्वारंटीन सेंटर पर ही स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
मलवां में प्रवासियों को ले जाने वाले ट्रक चालक पर रिपोर्ट
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के जखनी के पास सूरत से जौनपुर प्रवासियों को लेकर जाने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने जौनपुर के ट्रक चालक धर्मेंद्र के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक में सवार 26 मजदूरों को ललौली के थवई इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। यहां के प्रवासियों को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन न करने, एक स्थान पर भीड़ लगाने व मास्क न पहनने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिविल लाइन के प्रदीप कुमार गुप्ता, रानी कालोनी निवासी विनोद कुमार साहू, राधानगर के पप्पू सिंह, इस्माइल व रामगंज पक्का तालाब के राहुल के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें