फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को दूसरे महीने का राशन एक मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के दूसरे महीने का राशन एक मई से बांटा जाएगा। पिछले माह की तरह जिन लोगों का पात्र गृहस्थी व मजदूरी कार्ड है, उनको मुफ्त राशन मिलेगा। कोटेदारों को अनाज गोदाम से मिल गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख 886 परिवार को पूर्ति विभाग से सस्ते दाम पर राशन दिया जाता है। विपणन विभाग के गोदाम से 10 हजार 45 मीट्रिक टन अनाज का उठान हुआ है। कोटेदार एक मई से राशन बांटेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एक से 12 मई तक कार्डधारकों को गेहूं, चावल का वितरण होगा। 15 मई से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण निधि से कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से मुफ्त चावल मिलेगा। मंडलायुक्त प्रयागराज के यहां से दाल के बदले चना का आवंटन भी हो गया है। राशन वितरण में कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन का पालन करें। कार्डधारकों के बीच सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। भीड़ अधिक होने पर टोकन जारी कर राशन बांटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें