फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली के धोबिन बाग मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से नगदी व जेवर चुरा लिए। गृहस्वामिनी मायके गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

धोबिनबाग मोहल्ला निवासी मोहम्मद शकील मुंबई में नौकरी करते हैं। पत्नी नगीना तीन बेटियों और एक बेटे के साथ यहां रहती है। नगीना बच्चों के साथ बुधवार शाम सातआना मोहल्ले में मां शाहजहां के पास मायके गई थी। रात को वहीं रुक गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने फोन पर नगीना को घर का ताला टूटा होने की खबर दी। कमरों के ताले टूटे थे। अलमारी, बक्से खुले पड़े थे। पीड़िता ने बताया कि बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, करीब पचास हजार के सोने व चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। घटना से कस्बे के लोगों में हड़कंप मच गया। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें