फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने गुरुवार को साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हुआ। पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी लीलाराम बेटे रवि (8) को लेकर हुसैनगंज थाने के मुस्तफापुर गांव दो दिन पहले ससुराल गए थे। वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बेरागढ़ीवा के पास शहर की ओर जा रहे डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार पिता-पुत्र उछलकर दूर गिरे। दुर्घटना देखकर
आसपास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता को भर्ती किया गया। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि हादसा करने वाला चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला है। डीसीएम शहर के राधानगर इलाके का है।