फतेहपुर। रोजाना जांच के लिए भेजे जा रहे दो सैंपलों की जगह शुक्रवार से पूल सैंपलिंग की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब पांच-पांच के समूह में सैंपल भेजे जाएंगे। अफसरों को गाइड लाइन का इंतजार है। पूल
सैंपलिंग से समय की बचत होगी। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि अभी तक भेजे गए 384 सैंपल में से 324 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। केवल 60 लोगों की रिपोर्ट आनी है। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि नई गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। यदि कोई संदिग्ध का पता चलता है तो उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा।