फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी महकमे के नाक के नीचे टूट रहे लॉकडाउन के मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन का पूरी तरह से अनुपालन कराना लगातार सरकारी महकमे के लिए चुनौती बना हुआ। सोमवार को इसकी एक और बानगी देखने को मिली। प्रशासन की नाक के नीचे कचहरी और कलक्टे्रट परिसर में ही लोग बड़े ही आराम से सोशल डिस्टेसिंग के मानक की धज्जियां उड़ाते नजर आए। अपना काम पहले कराने के चक्कर में किसी को एक -दूसरे से एक मीटर की सामाजिक दूरी का खयाल नहीं रहा। सामाजिक दूरी का मानक तोड़ते लोगों की बानगी इस तरह से दिखाई दी :-
विज्ञापन

शहर के विद्यार्थी चौराहे में स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही। कचहरी परिसर के इसी चौराहे से दिनभर डीएम और एसपी का आवागमन होता है। फिर भी इस चौराहे पूरी दोपहर भीड़ लगी रही और ने यहां एक-दूसरे से एक-एक मीटर की सामाजिक दूरी का खयाल नहीं रखा। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर काम होने के कारण हर किसी में अपना नंबर पहला लगाने की होड़ मची रही। बैंक प्रबंधन की ओर से भी सामाजिक दूरी का खयाल नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें