फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रहकर करें रमजान में इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रमजान का महीना शुरू होने वाला है। कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी को बरकरार रखना भी जरूरी है। रमजान की इबादत इस बार घर पर ही रहकर करने की अपील के साथ जिला प्रशासन ने बैठक की। डीएम संजीव सिंह ने लॉकडाउन का अहसास दिलाते हुए जरूरी वस्तुओं की खरीद कर रख लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि यह वक्त साथ खड़े होने का है। अवाम का बेहतर सहयोग मिल रहा है। अभी यह तारतम्य बरकरार रखना होगा। रमजान महीने पर उचित सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गई। साथ ही समाज से बेहतर सहयोग की अपेक्षा भी की गई। जोर दिया कि घरों में परिवार के साथ नमाज अदा की जाए। यह भी कहा कि अगर कोई दुकानदार कालाबाजारी कर रहा है तो सूचना दें ताकि कार्रवाई कराई जा सके। उन्होंने अफवाहें न फैलने देने की भी गुुजारिश की। इस मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, शहर काजी सईदुल इसलाम अब्दुल्ला, काजी ए शहर कारी फरीदउद्दीन कादरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें