फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम समय में राशन उपलब्ध कराने को बनी क्यूआरटी टीमें

विज्ञापन
सामुदायिक किचन में भोजन की गुणवत्ता परखते डीएम, एमडीएम,व तहसीलदार - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। क्वारंटीन में रखे गए लोगों और आम नागरिकों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए सोमवार को डीएम संजीव सिंह ने कम्यूनिटी किचन में दोपहर का भोजन किया। साथ में सदर एसडीएम प्रमोद झा, तहसीलदार विदुषी सिंह और चंद्रशेखर ने भी खाना खाया। डीएम ने राशन वितरण व्यवस्था भी देखी। राशन वितरण की देखरेख व मदद के लिए चार क्यूआरटी टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में संचालित कम्यूनिटी किचन से जरूरतमंदों व स्पोर्ट्स कॉलेज में क्वारंटीन लोगों को भोजन व लंच के पैकेट भेजे जाते हैं। सोमवार दोपहर डीएम ने खाने की गुणवत्ता देखने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी देखी। सदर एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक राशन वितरण कराने के लिए चार क्यूआरटी टीम बनाई गई है। हर टीम में एक लेखपाल और एक अमीन हैं। कहीं से भी खाने की उपलब्धता की कॉल आती है तो क्यूआरटी टीम राशन की उपलब्धता कराती है। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन एक हजार से डेढ़ हजार लोगों को राशन सामग्री, कच्चा और पक्का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने कम्यूनिटी किचन के बाद सदर तहसील का कंट्रोल रूम भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें