फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ने लिया देशभर के ग्राम्य विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी राज्यों के ग्राम्य विकास मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कामकाज की समीक्षा की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा समूह के माध्यम से सैनिटाइजर व मॉस्क बनाने का जो उपक्रम महिलाओं ने किया है, वह प्रशंसनीय है। राज्यों के मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वह भी अपने यहां अन्य रोजगारपरक कार्यों को बढ़ावा दें और बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाएं। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास करें। मनरेगा मजदूरों से जल संचयन के कार्य को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री आवास योजना में कहा की सूबे में पूर्व के आवास लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं। आवास प्लस में धन देने की व्यवस्था शीघ्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें