फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत में डाक्टरों ने साफ की हत्या की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमी युगल की मौत के मामले में पुलिस के सवालों का जवाब डाक्टरों ने दो टूक भेजा है। सीधे तौर पर हत्या की पुष्टि की है। चोटों का स्वभाव और कैसे हथियार से चोट हो सकती है, इसे भी साफ किया है। हालांकि पुलिस इसके बाद भी घटना को आत्महत्या ही मान रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक हफ्ते पहले प्रेमी युगल के शव जर्जर कोठरी में बरामद हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक तमंचा मिला था। पुलिस ने कयास लगाए थे कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी, इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डाक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम में गोली नहीं मिली थी। डाक्टर
टीम ने चोटों से मौत होने की पुष्टि की। मामला हत्या की ओर घूम गया। घटना में पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टर टीम से पुलिस ने कुछ सवाल भेज कर उसका जवाब मांगा। प्रमुख सवाल यह था कि चोट गोली की नहीं है तो किस औजार की है। डाक्टरों के पैनल ने पुलिस को अब जवाब भेजा। जिसमें
विज्ञापन

युवक के सिर में दो चोट बताई है। सिर पर लगी चोट किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर पहुंचाई गई। दूसरी कनपटी की चोट किसी पाइपनुमा वस्तु से पहुंचाई गई। खास बात यह है कि चोट की गहराई तीन सेंटीमीटर है। गोली घुसने पर सीधे पार हो जाती। जबकि सिर टुकड़ों में फटा है। युवती के बाएं साइड कनपटी की चोट है। यह चोट भी पाइपनुमा हथियार से पहुंचाई गई। चोट से सिर फटा है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया डाक्टरों के जवाब के अनुसार जांच की जा रही है।
कीड़े के काटने से महिला की मौत
खखरेरू। तक्कीपुर कठरिया गांव के कोरियनडेरा निवासी इंद्रसेन की पत्नी शारदा देवी गुरुवार को भूसा ढोने का काम कर रही थीं। भूसे में छिपे जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। शारदा देवी का बेटा सूरत में रहता है। लॉकडाउन की वजह से वह सूरत में है। वह अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें