बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का सिर फोड़ा
फतेहपुर। एक एंबुलेंस चालक ने विवाद में गुरुवार रात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। मोर्चा अध्यक्ष हबीब आबूनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मुराइनटोला की तरफ जा रहे थे। तभी एंबुलेंस चालक तेजी से निकला। गली में तेज रफ्तार देखकर रोका और दुर्घटना की संभावना को लेकर हिदायत दी। इसी बात पर नाराज एंबुलेंस चालक ने सिर में ईंट से हमला कर दिया। उनका सिर फट गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।