फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल वितरण की जांच में 17 दुकानों में घालमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तहसील स्तरीय टीम की जांच में सत्रह कोटेदारों के यहां चावल वितरण में घालमेल पाया गया। कहीं तराजू में गड़बड़ी मिली तो कहीं कम राशन देने का मामला सामने आने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बाट-माप निरीक्षक ने नौ कोटेदारों से 16 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से कार्डधारकों को मुफ्त चावल वितरण किया जा रहा है। इसमें डीएम संजीव सिंह ने तहसील स्तर पर जांच कमेटी गठित की है। टीम को रोज 10-10 दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश हैं। वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि बुधवार को खागा तहसील के बरकतपुर, बुदवन
प्रथम व द्वितीय, चितौली, सदर तहसील के कोराई प्रथम, द्वितीय, नसीरपुर, झाऊपुर गांव के कोटेदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गुरुवार को सदर तहसील के सहिमापुर, करगदेमऊ, बड़ागांव, वेरागढ़ीवा, खागा तहसील के सरौली प्रथम, द्वितीय, मैनापर, टिकुरा, रग्घूपुर गांव के राशन की दुकानों में चावल वितरण में घालमेल पाया गया है। साथ ही बांट-माप विभाग की ओर से तराजू का सत्यापन नहीं मिला। इस पर नोटिस दी गई और जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें